टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने किया स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास

Local

@ विजय कुमार

कतरास। बाघमारा प्रखंड के रंगूनी पंचायत अंतर्गत ईस्ट बसुरिया में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास रविवार को टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने विधिवत किया।
शिलान्यास कार्यक्रम में टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो का भव्य स्वागत रंगूनी पंचायत की मुखिया अनीता देवी और पूर्व मुखिया ब्रह्मदेव यादव ने पुष्प गुच्छ और माला पहनाकर स्वागत किया ।
मथुरा प्रसाद महतो ने 55 लाख पचास हजार की लागत से स्वास्थ्य उपकेंद्र का निर्माण 15 वे वित्त आयोग के मद से किया जा रहा है। मौके पर मथुरा प्रसाद ने कहा कि स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास स्थानीय लोगों की महत्वकांक्षा को पूर्ण करने वाला है। स्वास्थ्य उपकेंद्र की सेवा से स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त करने में सहायक होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *