ईस्ट बसुरिया सेक्टर 3 में पानी के लिए मचा त्राहिमाम

Local

@ विजय कुमार

विस्थापन नीति के तहत घनसाडीह के लोगों को ईस्ट बसुरिया सेक्टर 3 में बसाया गया था।

महिलाओं ने किया विरोध प्रदर्शन मांगा पानी

बाघमारा। बाघमारा प्रखंड के बौआ कला उत्तर पंचायत स्थित ईस्ट बसुरिया सेक्टर 3 में पानी की किलत को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। बीसीसीएल की प्रबंधन के खिलाफ जम के नारेबाजी किया ग्रामीणों का कहना है कि हम लोगों को बीसीसीएल के द्वारा घनसाडीह चार नंबर से विस्थापित किया गया था बीसीसीएल के द्वारा यह कहकर ईस्ट बसुरिया में विस्थापित किया गया था कि पानी बिजली आदि समुचित व्यवस्था है लेकिन यहां पर 4 वर्षों से रह रहे ग्रामीणों के सामने पानी को घोर समस्या का सामना करना पड़ रहा है ।पानी की किल्लत होने के वजह से स्थानीय ग्रामीण काफी परेशान है बीसीसीएल प्रबंधक पानी की समस्या को देखते हुए जल्द से जल्द पीट वाटर की सप्लाई को पुन चालू कराया जाए ताकि हम लोगों को पानी के परेशानी से मुक्ति मिल सके।
भाजपा के महामंत्री संजीत कुमार सिंह ने कहा कि बीसीसीएल प्रबंधन अगर पानी की समस्या का समाधान जल्द नहीं करती है तो ईस्ट बसुरिया कोलियरी का चक्का जाम कर विरोध किया जाएगा।
जुगनी किन्नर ने कहा कि स्थानीय लोगों को विस्थापित कर यहां बसाया गया था लेकिन पानी जैसी मूलभूत सुविधा भी नहीं है। लोग परेशान हैं। बीसीसीएल प्रबंधन जल्द पानी की व्यवस्था दे। नहीं तो प्रबंधन के विरोध में जोरदार प्रदर्शन होगा।
पिंकी देवी ने कहा कि हमलोगों को विस्थापित कर यहां बसाया गया । लेकिन पानी का समस्या है। पानी के बिना काम करना मुश्किल हो रहा है।
जगन भुईयां ने कहा कि ईस्ट बसुरिया सेक्टर 3 में सैकड़ों परिवारों को विस्थापन के तहत बसाया गया था। लेकिन पानी की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। कोलियरी प्रबंधन पानी की जल्द व्यवस्था करे। नहीं तो जोरदार आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *