पानी की समस्या को लेकर उग्र हुए ग्रामीण

Local

@ विजय कुमार


ग्रामीणों को डराने के लिए चलाई गोली
तीन युवक हिरासत में

कतरास। सोनारडीह थाना अंतर्गत बहियारडीह में पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश मंगलवार को फूट पड़ा । बहियारडीह जोरिया के प्रवाह को खदान में जाने से रोकने के कारण बीसीसीएल के बंद खदान से होने वाली जलापूर्ति योजना बाधित हो गई थी। जोरिया के पानी को मोड़ कर खदान में अवैध मुहाना खोल कर कोयला निकाला जा रहा है। जलापूर्ति योजना बंद होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मंगलवार को स्थानीय ग्रामीणों ने खदान के समीप जाकर जोरिया के पानी मोड़ने का विरोध कर रहे थे।
इसी बीच एक पक्ष द्वारा ग्रामीणों को धमकाने के लिए दो राउंड गोली चला दी। जिससे माहौल बिगड़ गया और विरोध में संलिप्त एक व्यक्ति के दुकान में तोड़फोड़ कर दिया था।
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची बारोरा थाना के पुलिस गाड़ी पर पथराव किया गया। दो पक्षों के झड़प में कुछ महिलाओं को भी चोट लगी। पुलिस ने घटना स्थल से तीन युवकों को हिरासत में लेकर थाना ले गई।
ग्रामीणों का आरोप है कि जिन युवकों को पुलिस पकड़ कर लाई है वे निर्दोष हैं और असली अपराधियों को बचाया जा रहा है।
बहियारडीह पंचायत की मुखिया गिरजा देवी ने कहा कि पूरा मामला अवैध कोयला से जुड़ा हुआ है। ग्रामीणों को पानी की समस्या हो रही थी। जोरिया का पानी को मोड़ दिया गया है। पूरे घटना की जांच हो और अवैध कोयला मुहाना को बंद कराया जाए।
घटना को बाघमारा डीएसपी ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि पानी की मांग को लेकर ग्रामीण प्रदर्शन कर रहे थे दो पक्षों में मारपीट हुई। दो खोखा मौके से बरामद किया गया है। तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ को जा रही है। जांच उपरांत कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *