बाबा साहब ने दलितों पिछड़ों को समानता का अधिकार दिया – रंजीत कुमार बिल्लू

Local

135 वीं जयंती पर याद किए गए बाबा साहब भीमराव अंबेडकर

भूली। भूली शिवपुरी में नागरिक संघर्ष मोर्चा ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती पर उनके तस्वीर पर माल्यार्पण कर याद किया।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद रंजीत कुमार बिल्लू ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने दलितों पिछड़ों को समाज में समानता का अधिकार दिया।
आगे रंजीत कुमार बिल्लू ने कहा कि आजादी के बाद राजनीतिक षडयंत्र के तहत शुरुवाती दौर में महिलाओं को वोट के3 अधिकार से वंचित रखा गया था। महिलाओं को वोट का अधिकार बाबा साहब ने दिलाया। उसके बाद के दौर में महिलाओं को राजनीति से दूर रखा गया। भाजपा के मोदी सरकार में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिलाओं को राजनीति में सीधे तौर पर भागीदारी सुनिश्चित की है। जिसका प्रभाव आने वाले चुनाव में दिखेगा और महिलाओं को भी राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर मिलेगा। महिलाओं को सम्मान और समानता का जिस भाव को बाबा साहब ने रखा उसे भाजपा की मोदी सरकार साकार कर रही है।
मौके पर प्रियव्रत सिंह, बी सी सरकार, जगदीश प्रसाद राय, अमरजीत कुमार पासवान, महेंद्र कुमार, रूपेश सिंहा, महेश सिंह, उमेश ठाकुर, विजय श्रीवास्तव, गंगा कंवर, भारती कुमारी, निशा कुमारी, सुजाता कुमारी , संगीता एक्का, पिंकी देवी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *