बाबा साहब का 135 वीं जयंती धूमधाम से मनाया

Local


धनबाद। धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की धनबाद प्रखंड अध्यक्ष जानकी देवी के अध्यक्षता में पुटकी के गांधी ग्राम में भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती धूमधाम से मनाया गया। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के तस्वीर पर माल्यार्पण कर नमन किया और बाबा साहब के विचारों पर प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष सीता राणा ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के विचारों को बताते हुए कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने हमेशा दलितों पिछड़ों और महिलाओं के उत्थान के लिए संघर्ष किया। वर्तमान में बाबा साहब के विचारों की प्रासंगिकता बनी हुई है।
सीता राणा ने कहा कि वर्तमान राजनीति में जो अधिकार बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने दिया उसे पूर्व प्रधानमंत्री आदरणीय राजीव गांधी जी ने पंचायत में महिलाओं को भागीदारी दी। और महिला कांग्रेस उच्च सदन में महिलाओं की भागीदारी देने की मांग कर रही है। लेकिन वर्तमान सरकार महिलाओं को सपना दिखा कर ठगने के लिए नारी शक्ति वंदन का नाम ले रही है। महिलाओं को जागरूक होने की जरूरत है कि जो लड़ाई बाबा साहब न किया जो सुविधा कांग्रेस पार्टी न दिया उसे पहचाने और वर्तमान सरकार के षडयंत्र को समझें। बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है।
मौके पर राम दुलारी देवी, रूबी खातून, सोनी खातून, रिंकू कुमारी, खुशबू देवी, प्रियंका देवी, सीमा कुमारी, सुनीता मुर्मू, अनीता देवी, गुड़िया देवी, फूलों देवी, मुनिया देवी, कारो देवी अतकी देवी, काजल देवी, चंद्री देवी, गंगा देवी, रोजा देवी, किरण देवी आदि मौजूद थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *