भाजपा भूली मंडल का कमिटी घोषित

Local


भूली। भाजपा भूली मंडल के अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता ने भूली मंडल में कमिटी की घोषणा शनिवार को किया। नये कमिटी में उपाध्यक्ष के पद पर बबलू सिंह, सखीचंद महतो, इंद्रकांत झा, सावित्री देवी का मनोनयन किया गया। वहीं महामंत्री के पद पर विजेंद्र शर्मा, प्रयाग रविदास, मंत्री के पद पर उपेंद्र चौहान, कलावती देवी, राजीव कुमार, जे डी चौहान बनाए गए। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी नरेश पंडित को दी गई। कार्यालय प्रभारी अनिल कुमार बने। मीडिया प्रभारी ऋषभ राज कश्यप, सह मीडिया प्रभारी प्रशांत कुमार, सोशल मीडिया प्रभारी नीरज शर्मा और आई टी संयोजक गौतम पासवान बनाए गए।
भाजपा भूली मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी ईमानदारी से अपने कर्तव्य का निर्वहन करेंगे और केंद्र की भाजपा सरकार के योजनाओं को धरातल पर उतारने और लाभुकों तक पहुंचाने के साथ भाजपा को मजबूती प्रदान करने की दिशा में कार्य करेंगे। सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *