बाघमारा में आतंक का राज प्रशासन करे कड़ी कार्रवाई – संजीव सिंह

Local

@ विजय कुमार
बाघमारा। बाघमारा के सोनारडीह में शुक्रवार को अपराधियों ने शुभम यादव को गोली मार दी थी। जिसमें शुभम यादव की मौत हो गई । शुभम यादव का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। शुभम यादव का शव सोनारडीह पहुंचते ही कोहराम मंच गया। परिजनों का रो रो कर बेहाल हो रहे थे। वहीं शुभम यादव के समर्थकों की आंखे नम थी।
मौके पर धनबाद नगर निगम के महापौर संजीव सिंह पहुंचे।
संजीव सिंह ने पत्रकारों से कहा कि शुभम यादव कोई अपराधी नहीं था । शुभम यादव समाज के मुख्य धारा से जुड़ कर समाज हित में जनता श्रमिक संघ से जुड़ कर कार्य कर रहे थे।


संजीव सिंह ने प्रशासन से मांग किया कि शुभम यादव ने पूर्व में प्रशासन को कई पत्र लिखे थे । इस बिंदु को संज्ञान में लेकर जांच हो और जो भी दोषी है उस पर कड़ी कार्रवाई किया जाय।
संजीव सिंह ने कहा कि बाघमारा आतंक का पर्याय हो गया है। शुभम यादव जैसे व्यक्ति की हत्या गंभीर मामला है और इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।
शुभम यादव का अंतिम डांस कतरास के लिलोरी मुक्ति धाम में किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *