@ विजय कुमार
बाघमारा। बाघमारा प्रखंड के बौआ कला दक्षिण पंचायत के ईस्ट बसुरिया मध्य विद्यालय के समीप के सादे कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने उप स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह व जिला परिषद सदस्य मोहम्मद इसराफिल उर्फ लाला का भव्य स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने शारदा सिंह और इस्राफील खान उर्फ लाला , मुखिया अनीता देवी को फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। शारदा सिंह और इस्राफील खान उर्फ लाला ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर उप स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास किया। शिलान्यास के दौरान सादे समारोह का आयोजन किया गया था जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाएं व पुरुष शामिल हुए ।
समारोह के दौरान जिला अध्यक्ष शारदा सिंह ने कहा कि बौआ कला दक्षिण पंचायत के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके। इसके लिए उप स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास किया गया है। उप स्वास्थ्य केंद्र में ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध होगा।
एक सवाल के जवाब में शारदा सिंह ने कहा कि स्थानीय लोगों ने पानी की समस्या को लेकर जानकारी दी है। जल्द ही पानी समस्या समाधान को लेकर प्रयास करूंगी।
वहीं जिला परिषद सदस्य इस्राफील खान उर्फ लाला ने कहा कि उप स्वास्थ्य केंद्र बन जाने से स्थानीय ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगा। क्षेत्र के विकास को लेकर हर संभव प्रयास कर रहे हैं। क्षेत्र में जल संकट को लेकर कहा कि बौआ कला दक्षिण पंचायत का एक हिस्सा बीसीसीएल के कोयला उत्खनन क्षेत्र से सटा हुआ है लेकिन क्षेत्र के विकास को लेकर बीसीसीएल ने कभी प्रयास नहीं किया। जल संकट के समाधान को लेकर पी डब्लू डी के साथ बीसीसीएल प्रबंधन भी बात करेंगे और क्षेत्र के जल संकट का समुचित समाधान करेंगे।

