टंडाबाड़ी में हुआ भू धंसान

Local

@ विजय कुमार


दर्जनों परिवार प्रभावित, विस्थापन की मांग

बाघमारा। बाघमारा के सोनारडीह थाना अंतर्गत टंडाबाड़ी में फिर एक बार भू धंसान की घटना सामने आई है। बुधवार की सुबह तेज आवाज के साथ भू धंसान होने लगा और कई घरों के दीवार में दरार आ गई। कई घरों के दीवार ढह गए।
भू धंसान की घटना से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है।
स्थानीय प्रफुल्ल कुमार सिंह सैनी कहते हैं कि भू धंसान की घटना के बाद भय का माहौल है। प्रबंधन हमे सरकारी नीति के अनुसार मुआवजा दे और विस्थापन करे। हमारे पास और कोई विकल्प नहीं है। हमारा घर खतरे के दायरे में है और कभी भी घटना हो सकती है।
वहीं शंकर भुईयां ने कहा कि सुबह तेज आवाज के भू धंसान हुआ। कई घरों के दीवार में दरार और कई कई दीवार ढह गए। खतरा को देखते हुए लोग घरों से अपना सामान निकाल रहे हैं। लेकिन हम कहां जाएं। प्रबंधन हमे विस्थापन नीति के तहत सुरक्षित स्थान पर बसाए। हमारे सामने भुखमरी की स्थिति है। हमलोग डर के साए में जीवन गुजार रहे हैं।
टंडाबाड़ी में पूर्व में भी भू धंसान की घटना में तीन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। जिसके बाद करीब 25 से 30 परिवारों को आवास खाली करने को कहा गया था लेकिन उचित मुआवजा और विस्थापन नीति का लाभ नहीं मिलने के कारण आज भी लोग जान जोखिम में डाल कर यहां रह रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *