बाघमारा। कतरास, छायावाद लकड़का के 25 हजार की आबादी को धर्माबांध जलापूर्ति योजना से जलापूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने पहल की। गुरुवार को बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने बीसीसीएल के एरिया 3 प्रबंधक और माडा के अधिकारियों के साथ धर्माबांध जलापूर्ति योजना का निरीक्षण किया। और जल्द जलापूर्ति करने का आग्रह किया।
बताते चले कि धर्माबांध जलापूर्ति योजना की शुरुवात 2020 में चालू की गई थी। जिससे हजारों परिवारों को पानी मिल रहा था। कोरोना संक्रमण काल के दौरान रख रखाव में कमी होने कारण योजना बंद हो गई। जिसे पांच साल बाद बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो के पहल पर पुनः चालू करने की कवायत तेज हो गई है।
बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने बताया कि धर्माबांध जलापूर्ति योजना को पुनः चालू किया जाएगा। जिसको लेकर बीसीसीएल प्रबंधक और माडा के अधिकारियों से बात हुई है। इस योजना में थोड़ा मेंटेनेंस का कार्य करना है जिसके बाद जलापूर्ति चालू हो जाएगी। पाइप लाइन और अन्य जरूरी सामग्री उपलब्ध है। मोटर और कुछ तकनीकी कार्य कराने के बाद जल्द ही लोगों को पानी मिलने लगेगा। करीब पच्चीस हजार की आबादी को इसका लाभ जल्द मिलने लगेगा।

