श्रमिकों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता – लक्ष्मी देवी

Local


धनबाद। धनबाद के नया बाजार के श्रमिक चौक पर विश्व मजदूर दिवस के अवसर नारी शक्ति जन सुविधा केंद्र की अध्यक्ष लक्ष्मी देवी ने श्रमिक के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रमिकों के प्रति आभार जताया।
मौके पर लक्ष्मी देवी ने कहा कि किसी भी राष्ट्र के निर्माण में श्रमिकों का महत्वपूर्ण योगदान होता है । देश के विकास में श्रमिकों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
लक्ष्मी देवी ने आगे कहा कि श्रमिकों के हितों की रक्षा होनी चाहिए। वर्तमान में श्रमिकों के रोजगार की गारंटी मिलनी चाहिए और उनका मानदेय को सम्मान जनक किया जाना चाहिए। पूंजीपतियों द्वारा श्रमिकों के शोषण के खिलाफ एकजुट होना होगा, संगठित होना होगा और अपने हक के लिए आंदोलन करना होगा। श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए जागरूक होने की जरूरत है। विश्व मजदूर दिवस पर सभी श्रमिक साथियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
मौके पर सीमा देवी, शारदा देवी, पूजा देवी, सरोज देवी, रामचंद्र कुमार, सुरेश चौहान आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *