राष्ट्र के निर्माण में श्रमिकों का महत्वपूर्ण योगदान – राज सिंहा

Local

@ विजय कुमार
भूली। भूली बी ब्लॉक दुर्गा मंदिर प्रांगण में विश्व मजदूर दिवस पर सामाजिक संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर अतिथि धनबाद विधायक राज सिंहा का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में धनबाद विधायक राज सिंहा ने श्रमिकों को फूलमाला पहनाकर और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज सिंहा ने कहा कि देश की आजादी में महात्मा गांधी सुभाष चंद्र बोस का महत्वपूर्ण योगदान था। राज सिंहा ने राष्ट्र निर्माण में श्रमिकों के योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि श्रमिक अपने श्रम से खेत से लेकर औद्योगिक विकास तक योगदान दे रहे। सभी क्षेत्रों में सफाई से अनुसंधान तक इनकी भूमिका है। वर्तमान भाजपा की केंद्र सरकार प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में लगातार श्रमिकों के हक में फैसला लेती रही है। न्यूनतम मजदूरी और रोजगार सृजन के क्षेत्र अतुलनीय कार्य हुआ है।
इस अवसर पर रीजनल हॉस्पिटल के3 सीएमओ डॉ अभिजीत, नीलकांत नंदन सिंहा, राजदेव राम, सतेन्द्र ओझा, गंगा बाल्मीकि, दिनेश यादव, मनोज सिंह, अजय कुमार चौधरी उर्फ गुड्डू चौधरी, जितेंद्र कुमार, पंकज सिंह, आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन मानस रंजन पाल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *