धनबाद नगर निगम क्षेत्र का विकास प्राथमिकता – संजीव सिंह

Local

@ विजय कुमार

कतरास। धनबाद नगर निगम के वार्ड संख्या-03 के अंतर्गत कतरास बाजार में बस स्टैण्ड से दुर्गा मंदिर विपरीत दिशा तक थाना मोड़ होते हुए नाली का निर्माण कार्य का शिलान्यास शनिवार को धनबाद नगर निगम के महापौर संजीव सिंह और वार्ड 3 के पार्षद रागिनी विनायक गुप्ता ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़ कर शिलान्यास किया। इस अवसर पर धनबाद नगर निगम के महापौर संजीव सिंह का भव्य स्वागत किया गया। पुष्प गुच्छ भेंट कर संजीव सिंह को सम्मानित किया गया।
मौके पर संजीव सिंह ने कहा कि धनबाद नगर निगम क्षेत्र का विकास ही पहली प्राथमिकता है। सड़क नाली सफाई के साथ पेयजल योजना को लेकर कार्य किया जा रहा है। पेयजल योजना में जल संयोग की राशि को घटाया गया । जिससे आम जनता को सीधे लाभ मिलेगा।
नाली निर्माण को लेकर शिलान्यास कार्यक्रम के मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *