इमली तालाब के जीर्णोद्धार कार्य का उपयुक्त ने किया निरीक्षण

Local

कतरास। बाघमारा प्रखंड के रंगूनी पंचायत अंतर्गत इमली तालाब के जीर्णोद्धार कार्य का धनबाद उपायुक्त ने रविवार को निरीक्षण किया। इमली तालाब का स्थानीय लोगों द्वारा दैनिक जरूरत और आसपास के क्षेत्र के लिए धार्मिक अनुष्ठान का केंद्र रहा है। पूर्व में इमली तालाब का अतिक्रमण को लेकर भी चर्चा हुई और जांच की मांग की जा रही थी।
रविवार को धनबाद उपायुक्त ने रंगूनी पंचायत के इमली तालाब में किए जा रहे कार्य का भौतिक निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता का अवलोकन किया और जरूरी दिशा निर्देश दिया।
इमली तालाब के जीर्णोद्धार के साथ स्थानीय स्तर पर मछली पालन को बढ़ावा दिया जा सकता है।
इस अवसर पर संवेदक के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *