@ विजय कुमार
बाघमारा। बाघमारा प्रखंड के कतरास के रामपूजन नगर में आंगनबाड़ी केंद्र के भवन निर्माण को लेकर शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में बतौर अतिथि बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो का स्थानीय ग्रामीणों ने फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया।
शत्रुघ्न महतो ने नारियल फोड़ कर शिलान्यास किया। शिलान्यास कार्यक्रम के अवसर पर शत्रुघ्न महतो ने कहा कि क्षेत्र का विकास को लेकर हमेशा से प्रयास किया है। आंगनबाड़ी केंद्र का भवन को लेकर बाघमारा क्षेत्र में जितने भी आंगनबाड़ी केंद्र निजी मकान या अव्यवस्थित कमरे में संचालित है उन सभी केंद्रों को अपना भवन मिलेगा।
शत्रुघ्न महतो ने क्षेत्र में तालाब जीर्णोद्धार और जल सुविधा को लेकर भी योजना को लेकर आश्वत किया । डी एम एफ टी फंड से भवन सड़क निर्माण के साथ तालाबों का सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है।
इस अवसर पर गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

