@ विजय कुमार
बाघमारा। भारतीय जनता पार्टी के तीन राज्यों में प्रचण्ड जीत की खुशी का जश्न बाघमारा में भी मनाया गया। कतरास थाना चौक पर बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो के नेतृत्व में सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा के जीत का जश्न मनाया। पटाखे फोड़े गए गुलाल लगाया गया और मिठाई खिलाकर एक दूसरे को जीत की बधाई दी गई।
मौके पर बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने कहा कि भाजपा की प्रचंड जीत सनातन विचारधारा और आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व की जीत है। बंगाल में अब सनातन विचारधारा की सरकार होगी और जनता को इसका फायदा होगा।
इस अवसर पर सैकड़ों समर्थक भाजपा का झंडा लिए जय श्री राम का नारा लगा रहे थे और जीत की बधाई दे रहे थे।

