कतरास। भारतीय जनता पार्टी का बंगाल में प्रचण्ड जीत की खुशी में तेतुलमारी में तेतुलमारी मंडल अध्यक्ष असीम कुमार दत्ता के नेतृत्व में बंगाल जीत का जश्न मनाया। पटाखा फोड़ कर खुशी का इजहार किया और जय श्री राम का जयघोष कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।
असीम कुमार दत्ता ने मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन जी के नेतृत्व में बंगाल पर ऐतिहासिक जीत की बधाई। यह सनातन विचारधारा की जीत है यह जीत जनता के न्याय को सुनिश्चित करेगा।
संजीत सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि बंगाल की जीत भाजपा के जन कल्याणकारी विचारधारा की जीत है। यह प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के विश्वास की जीत है। आज तानाशाही हार गई और जनता की जीत हुई है। सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा की प्रचंड जीत की बधाई।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल थे।

