ऐतिहासिक बंगाल जीत पर भूली मंडल में मना जश्न

Local


भूली। भारतीय जनता पार्टी का बंगाल में ऐतिहासिक जीत का जश्न भूली मंडल में अटल स्मृति पार्क में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने किया। संचालन महामंत्री पप्पू शर्मा एवं धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष बबलू सिंह ने किया ।
इस अवसर पर मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की कल्याणकारी योजनाओं, गृहमंत्री अमित शाह जी का कुशल नेतृत्व का परिणाम है। बंगाल में सनातन विचारधारा को नया आयाम मिला है। यह जीत बंगाल के एक एक कार्यकर्ताओं के साथ सभी सनातनी विचारकों की मेहनत त्याग के बदौलत है। बंगाल जीत की सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई देते हैं।
अटल स्मृति पार्क के समीप पटाखा फोड़ कर जश्न मनाया। एक दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी जताया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ललन मिश्रा, महेश सिंह, मनमोहन सिंह, दिलबाग सिंह, लड्डू सिंह, कलावती देवी, गंगोत्री सिंह, आशा राय, श्याम शर्मा , नरेश पंडित, विष्णु सिंह, ऋषभ राज कश्यप , संजय चौधरी, सुमेश कुमार साव उर्फ गामा , उपेंद्र चौहान, नीरज शर्मा, बसंत कुमार राय, मनोज प्रमाणिक, अश्वनी प्रमाणिक, जेडी चौहान आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *