ईस्ट बसुरिया के लोगों को पानी की समस्या से जल्द मिलेगी राहत

Local

@ विजय कुमार

कतरास। बीसीसीएल के एरिया 6 अंतर्गत ईस्ट बसुरिया कोलियरी के सेक्टर तीन, चार, सत नंबर कॉलोनी के सैकड़ों परिवार पानी की घोर समस्या से जूझ रहे हैं। पूर्व में भाजपा नेता संजीत सिंह के नेतृत्व में प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन किया गया था। जिसके बाद एरिया 6 के महाप्रबंधक ने समस्या निदान को लेकर गंभीरता से निर्देश दिया।
शनिवार को एरिया 6 महाप्रबंधक कार्यालय की ओर से दो सदस्य वाली टीम ने जल समस्या के निदान को लेकर स्थानीय लोगों से बात की और ईस्ट बसुरिया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के स्थिति का जायजा लिया।
मौके पर भाजपा नेता संजीत सिंह ने कहा कि ईस्ट बसुरिया के सैकड़ों लोग पानी के लिए त्राहिमाम कर रही है। पानी की समस्या के समाधान को लेकर स्थानीय लोगों ने कार्यालय का घेराव किया था। जिसके बाद शनिवार को प्रबंधक की ओर से एक दल ने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और पाइप लाइन की स्थिति का निरीक्षण किया है। जल्द ही जलापूर्ति में बाधक कारकों का समाधान कर के लोगों को जलापूर्ति योजना का लाभ मिलने लगेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *