@ विजय कुमार
बाघमारा। तेतुलमारी स्थित बीसीसीएल एरिया-5 कार्यालय प्रांगण स्थित एमटी हॉस्टल में प्रज्ज्वल महिला समिति क्लब का उद्घाटन बीसीसीएल सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल की पत्नी अर्चना अग्रवाल को कलाकारों ने भव्य स्वागत किया और कलाकारों ने झारखंडी संस्कृत धुन पर नृत्य प्रस्तुत किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि अर्चना अग्रवाल ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर क्लब भवन का भव्य उद्घाटन किया।
इस अवसर पर उन्होंने क्लब के सभी कक्षों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए परिसर में समिति के सभी सदस्यों ने फलदार पौधे भी लगाए । पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ आनंदम, वसुधा, अमृतन, अमर कुंज एवं जीवन तरु समूह की महिलाओं ने पौधारोपण किया।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने क्लब की गतिविधियों की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए उपयोगी बताया।
इस मौके पर अर्चना अग्रवाल ने बताया कि सामाजिक कार्य के तहत र्निर्धन परिवारों के बीच यह संस्था हमेशा कार्य करती है दीक्षा महिला मंडल प्रज्वला महिला समिति कार्य करती रहती है। महिलाओं के रोजगार के अवसर पैदा करने। गरीबों की जरूरतों के हिसाब से सहयोग करने और बच्चों के शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में महिला मंडल कार्य करती आ रही है।

