6 सूत्री मांग के साथ कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Local

@ विजय कुमार

कतरास। कतरास के सलानपुर में आर के कोल माइंस प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत दर्जनों मजदूरों ने 6 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।
माणिक महतो ने बताया कि आर के कोल माइंस प्राइवेट लिमिटेड में कर्मियों के हक से जुड़े छह मांग की गई है और अपने मांगों के समर्थन में दर्जनों कर्मी शामिल हैं।
माणिक महतो ने कहा कि एचपीसी के तहत कर्मियों को वेतन मिले, कर्मियों को पहचान पत्र और वेतन पर्ची दिया जाय। आर के कोल माइंस प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत कर्मियों को मेडिकल सुविधा दिया जाय।
माणिक महतो ने राजनीतिक पार्टियों और ट्रेड यूनियन प्रतिनिधियों से आग्रह करते हुए अपील किया कि आर के कोल माइंस प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत कर्मियों की मांगों का समर्थन करें और कर्मियों को उनका अधिकार दिलाने में सहयोग करें।
आर के कोल माइंस प्राइवेट लिमिटेड में प्रदर्शन के दौरान कर्मियों ने नारा लगाया और मांग पूरा करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *