धनबाद। बालाजी पेट्रोल पंप के नजदीक, श्याम विहार कॉलोनी स्थित दी लाईट हाऊस रिसॉर्ट में मदर्स डे मनाया गया । कार्यक्रम की आयोजिका सुधा सहाय ने मुख्य अतिथि झारिया विधायक रागिनी सिंह को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया । सभी व्यक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण, सर्वशिक्षा एवं आत्मनिर्भर पर ज़ोर दिया । आज के कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया एवं अपने विभिन तरह के रंगारंग कार्यक्रम पेश किया । कार्यक्रम के दौरान सभों ने स्नैक्स, ठंडा पेय एवं स्वादिष्ट व्यंजन का भरपूर आनंद उठाया ।
संजना सिंह ने आज एंकरिंग के रोल में रहीं । आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायिका रागिनी सिंह, विशिष्ट अतिथि शकुंतला मिश्रा, मिनी सिद्धार्थ सिंह , राधा अग्रवाल ( मिसेज इंडिया), साधना सूद (मिसेज इंडिया) , शारदा सिंह जिपअध्यक्ष, विभा रानी (महिला मोर्चा की अध्यक्ष) उपस्थित थीं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में बबीता बनवाल, सत्य सिंह, ज्योति राणा, कविता पाठक, अनुराधा, प्रीति सिंह, निधि, पिंकी, गीता , संगीता, रंजन, पूनम, सुभद्रा, अनीता, मोनिका, बबीता सिंह, राजपूत, आभा, पुष्पा, रितु, अर्पिता, पारुल, नीलम, प्रीति , निशा, नूतन, मीरा , नीता, सोनी , किरण, अंजू आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

