शहीद शक्तिनाथ महतो के तस्वीर को प्रखण्ड सह आंचल कार्यालय सभागार में किया गया स्थापित

Local

@ विजय कुमार

जन कल्याणकारी योजनाओं में तेजी लाने के लिए पंचायत समिति की अहम बैठक

बाघमारा। ​बाघमारा प्रखंड सह अंचल कार्यालय के प्रखंड सभागार में बुधवार को पंचायत समिति सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा करना और नई योजनाओं को समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारना था।
​बैठक में उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी लक्ष्मण यादव ने बताया कि प्रखंड के सभी 67 पंचायत समिति सदस्यों से उनके क्षेत्र की योजनाओं के प्रस्ताव मांगे गए हैं। आवंटित फंड के अनुपात में योजनाओं का चयन कर उन्हें जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया है।
​बैठक में कुछ विभागों के अधिकारियों की अनुपस्थिति पर भी चर्चा हुई और इस संबंध में वरीय अधिकारियों को सूचित करने की बात कही गई ताकि जनहित के कार्यों में कोई बाधा न आए।
​​इस बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए शहीद शक्तिनाथ महतो के चित्र का अनावरण करते हुए प्रखंड सभागार में स्थापित किया गया। पिछले 4-5 बैठकों से सदस्य लगातार शहीद शक्तिनाथ महतो के योगदान को याद करते हुए उनके सम्मान की मांग कर रहे थे।
प्रमुख महोदया,उपप्रमुख रंजीत सिंह,प्रखंड विकास पदाधिकारी लक्ष्मण यादव,अंचल अधिकारी किरजानंद किस्कू,स्थानीय सांसद प्रतिनिधि और विधायक प्रतिनिधि की उपस्थिति में शहीद शक्तिनाथ महतो के चित्र को प्रखंड कार्यालय के सभागार में स्थापित किया गया।साथ ही उनके परिवार और शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक समिति को सम्मानित भी किया गया।
वही शहीद शक्तिनाथ महतो के परिवार और शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक समिति में इस अवसर को लेकर हर्ष और ख़ुशी का महौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *