31 मई को धूमधाम से मनेगा बुद्ध महोत्सव

Local

भूली। भूली के शिवपुरी में नागरिक संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय कार्यालय में केंद्रीय अध्यक्ष डॉ बालेशवर प्रसाद कुशवाहा के अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्व सम्मति से 31 मई को धूमधाम से बुद्ध महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया।
डॉ बालेशवर प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि 31 मई को धूमधाम से बुद्ध महोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर युद्ध और शांति स्मारक का विमोचन किया जाएगा।
बैठक का संचालन रंजीत कुमार उर्फ बिल्लू ने किया।
बैठक में मुख्य रूप से जगदीश प्रसाद राय, अधिवक्ता बी सी सरकार, प्रियव्रत सिंह, रूपेश कुमार, उमेश ठाकुर, अमरजीत सत्यम, रामदुलार राय, वीरेंद्र कुमार, गुड्डू साव, विनोद कुमार उपेंद्र यादव आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *