बंदूक के नोक पर मजदूरों का हक नहीं मारने देंगे – हरि सिंह

Local

@ विजय कुमार

सत्यम इंफ्रा आउटसोर्सिंग का भूमि पूजन शांतिपूर्ण संपन्न

बाघमारा। बीसीसीएल के एरिया 6 अंतर्गत ईस्ट बसुरिया कोलियरी अंतर्गत सत्यम इंफ्रा आउटसोर्सिंग कंपनी का शुक्रवार को भूमि पूजन शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ। सत्यम इंफ्रा में प्रबंधक झारखंड मुक्ति मोर्चा के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हरि सिंह और झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से पूजा पाठ कर नारियल फोड़ कर कार्य की शुरुवात की।
इस अवसर पर हरि सिंह ने कहा कि कुछ नेता बंदूक के नोक पर मजदूरों का हक मारते हैं। ऐसे नेताओं की नेतागिरी यहां नहीं चलेगी। गर्मी है नेताजी घर में आराम करें और कोल ड्रिंक डाभ पीएं। सत्यम इंफ्रा में स्थानीय और झारखंड के नब्बे फीसदी मजदूरों को रोजगार मिलेगा।
मनीष कुमार सिंह ने कहा कि सत्यम इंफ्रा में स्थानीय बेरोजगार युवकों को रोजगार का अवसर मिलेगा। कोई भय का माहौल ना बनाएं। मजदूरों को रोजगार का अवसर मिला है। शांतिपूर्ण वातावरण में कार्य होगा। अगर कोई माहौल बिगाड़ने का प्रयास करेगा तो प्रशासन उसे देखेगी। सत्यम इंफ्रा में मजदूरों को पूरा हक मिलेगा। स्थानीय लोगों और बेरोजगार युवकों को प्राथमिकता से रोजगार और लाभ दिया जाएगा।
इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *