@ विजय कुमार
तेतुलमारी राजगंज रोड को किया जाम राहगीर परेशान, पुलिस के छूट रहे पसीने
बाघमारा। बाघमारा प्रखंड के तेतुलमारी थाना अंतर्गत दलाहीटांड़ के स्थानीय ग्रामीण सोमवार को सड़क पर उतरे और तेतुलमारी राजगंज रोड को जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों की मांग है कि क्षेत्र में भू धंसान की घटना हो सकती है और इसके पीछे बीसीसीएल प्रबंधन, स्थानीय पुलिस और स्थानीय जन प्रतिनिधि के मिलीभगत से अवैध कोयला का खनन हो रहा है। जिससे भू धंसान का खतरा बना हुआ है।
स्थानीय महिला ने कहा कि अवैध कोयला खनन बाहरी लोग शामिल हैं जिन्हें बीसीसीएल प्रबंधन स्थानीय पुलिस और पार्षद का शह मिला हुआ है। इनके सहमति के बिना कोयला खनन संभव नहीं हो सकता है।
एक स्थानीय महिला ने कहा कि अवैध कोयला खनन से भू धंसान का खतरा बना हुआ है। बीसीसीएल प्रबंधन हमे सुरक्षित स्थान पर बसाए और विस्थापन नीति का लाभ दे।j
दलाहीटांड़ के आक्रोशित महिलाओं ने तेतुलमारी राजगंज रोड को जाम कर दिया और अपनी मांग पर आड़ी रही। महिलाओं के विरोध के बाद तेतुलमारी थाना की पुलिस सड़क को जाम मुक्त बनाने को लेकर महिलाओं को समझाने के प्रयास करती रही।
घंटो सड़क जाम से राहगीरों को बड़ी समस्या झेलनी पड़ी। भारी वाहनों के साथ छोटी गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई।
अवैध कोयला खनन और विस्थापन को लेकर सकारात्मक पहल करने और सुरक्षित स्थान पर बसाने के आश्वासन पर महिलाओं ने अपना आंदोलन समाप्त किया।

