झरिया। झरिया प्रेस क्लब धर्मशाला रोड चिल्ड्रन पार्क में झरिया प्रखंड महिला कांग्रेस कमिटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष गीता सिंह के अध्यक्षता में किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रमा खलखो, वरिष्ठ कांग्रेस नेता शमशेर आलम, महिला कांग्रेस की धनबाद जिलाध्यक्ष सीता राणा शामिल हुई। गीता सिंह ने अतिथियों का स्वागत फूलमाला पहनाकर किया।
मौके पर रमा खलखो ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के जन कल्याणकारी योजना से जन जन जोड़े और महिला कांग्रेस के साथ कांग्रेस पार्टी को मजबूत करें। महिलाओं को जोड़ने का अभियान चलाएं। जब महिलाएं जागरूक होंगी संगठित रहेंगी तभी उनका काम भी होगा।
रमा खलखो ने कहा कि देश बड़ी आर्थिक संकट से गुजर रहा है और प्रधानमंत्री मेलोडी खाओ खुद जान जाओ मना रहे हैं। जनता महंगाई और भ्रष्टाचार से त्रस्त है। हमे अपने कार्य के माध्यम से महंगाई और भ्रष्टाचार से भी लड़ना है। महिला आरक्षण बिल 2023 को आज से अभी से लागू करने के अभियान को लगातार चलाना है।
धनबाद जिलाध्यक्ष सीता राणा ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश की आम जनता महंगाई बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से त्रस्त है। हमे संगठित होकर इस लड़ाई को लड़नी है। महिलाओं को जागरूक होना होगा।
झरिया प्रखंड अध्यक्ष गीता सिंह ने मौके पर कहा कि झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रमा खलखो जी के झरिया आगमन पर अभिभूत हूं। महिला कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने को लेकर जो दिशा निर्देश प्राप्त हुआ है उस दिशा में कार्य करूंगी। महिलाओं को जोड़ कर महिला कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करूंगी।
इस अवसर पर गीता सिंह की पुत्री मुस्कान सिंह के जन्म दिवस पर रमा खलखो ने केक कटवाकर आशीर्वाद दिया। और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मौके पर पूनम देवी, सुनीता निषाद, माला देवी, सुनीता कुमारी, राम दुलारी, मीना देवी, सुनीता देवी, ऊषा देवी आदि मौजूद थीं।

