@ विजय कुमार
बाघमारा। बीसीसीएल के एरिया 5 अंतर्गत तेतुलमारी थाना अंतर्गत सोनारडीह के स्थानीय ग्रामीण महाप्रबंधक निर्झर चक्रवर्ती से महाप्रबंधक कार्यालय में वार्ता किया। ग्रामीणों का कहना था कि सोनारडीह में अवैध कोयला खनन से रोजाना बीस पच्चीस गाड़ी कोयला की ढुलाई होती है। अवैध खनन से आवास को खतरा है। लोगों को जान गंवानी पड़ सकती है। इसलिए अवैध कोयला बंद हो। वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने प्रबंधक से अन्य सुविधा बिजली पानी समुचित तरीके से उपलब्ध कराने की मांग की।
वार्ता में ग्रामीणों के मांग पर महाप्रबंधक से सकारात्मक पहल की और ग्रामीणों के मांग पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
सोनारडीह के ग्रामीणों और महाप्रबंधक के बीच वार्ता को लेकर संत कुमार वर्मा ने बताया कि सोनारडीह में अवैध कोयला खनन से खतरा बढ़ रहा है। लेकिन कोई सांसद विधायक नेता यहां तक कि मुख्यमंत्री ने भी कभी कुछ नहीं कहा। अवैध कोयला खनन को जल्द बंद नहीं किया गया तो यहां भी चंदौर केंदुआ जैसा हश्र हो जाएगा। महाप्रबंधक से सकारात्मक वार्ता हुई, अवैध मुहाने की भराई को लेकर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

