@ विजय कुमार
6 कार, 1 देशी कट्टा और 3 गोली बरामद
ग्रामीण एसपी ने की प्रेसवार्ता
कतरास। लोयाबाद थाना अंतर्गत बीते बुधवार को दो पक्षों के बीच खूनी झड़प में लोयाबाद थाना में 3 मामला दर्ज किया गया है। गुरुवार को ग्रामीण एसपी ने प्रेसवार्ता कर लोयाबाद गोलीकांड की जानकारी दी। लोयाबाद में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट और गोलीबारी की घटना हुई। जिसमें दो युवक किशुन रवानी और विष्णु प्रमाणिक को गोली लगी है और अन्य घायल हैं।
घटना स्थल से पुलिस को 7 क्षतिग्रस्त कार, एक देशी कट्टा और 3 जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने पूरे घटना क्रम में 3 मामला दर्ज किया है। पुलिस ने घटना में शामिल आरोपियों में से 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रजनी कुमारी, राजेश कुमार महतो, धर्मेंद्र महतो, मेराज अंसारी, अमित महतो, करण यादव, जितेंद्र कुमार सिंह, कुंदन सिंह, सुनील कुमार शामिल है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

