योजनाओं को लेकर सजग हों महिला कार्यकर्ता – रमा खलखो

Local


गोविंदपुर। धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की महासचिव रूबी खातून के नेतृत्व में गोविंदपुर प्रखंड के अमरपुर पंचायत सचिवालय में महिला कांग्रेस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रमा खलखो बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई। इस अवसर पर धनबाद जिला अध्यक्ष सीता राणा उपस्थित थीं। रूबी खातून ने अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र भेंट कर और फूलमाला पहनाकर किया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रमा खलखो ने कहा कि महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने के लिए सजग रहें।
रमा खलखो ने कहा कि झारखंड में बड़े पैमाने पर एस आई आर के तहत वोटरों का नाम काटा जा रहा है। सजग होकर एस आई आर में नाम देखें। एक बार नाम कटने से भविष्य में परेशानी होगी। महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता भी सजग होकर आम लोगों को एस आई आर में नाम जोड़ने को लेकर पहल करें।


मौके पर धनबाद जिला अध्यक्ष सीता राणा ने कहा कि महिलाओं के अधिकार के लिए महिला आरक्षण बिल 2023 को लागू कराने की मांग को लेकर लगातार आंदोलन चल रहा है। इस आंदोलन में बढ़ चढ़ कर भागीदारी निभाएं। महिला आरक्षण बिल 2023 के लागू होने से पंचायत से उच्च सदन तक महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ेगी।
जिला महासचिव रूबी खातून ने कहा कि महिला जागरूक हो रही है। आगामी त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव में महिलाओं की भागीदारी बढ़े इसके लिए आज से ही अभियान में जुट जाएं।
मौके पर हेमंती जयसवाल, शकीला खातून, सुनीता निषाद, गुड़िया देवी, पूनम देवी, आशा देवी, फुलवा देवी, ठंडी देवी आदि मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *