बकरीद पर्व को लेकर ईस्ट बांसुरिया में शांति समिति की बैठक

Local

@ विजय कुमार
कतरास। कतरास के ईस्ट बसुरिया ओ पी परिसर में बकरीद पर्व को लेकर सोमवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता ईस्ट बसुरिया ओ पी प्रभारी रूपेश कुमार दुबे ने किया।
बैठक में बतौर मुख्य अतिथि कतरास इंस्पेक्टर रुस्तम अंसारी शामिल हुए। शांति समिति के सदस्यों ने बकरीद पर्व पर अपना विचार साझा किया और शांतिपूर्ण वातावरण में बकरीद पर्व मनाने को लेकर अपनी बातों को रखा।
शांति समिति को संबोधित करते हुए कतरास इंस्पेक्टर रुस्तम अंसारी ने कहा कि बकरीद पर्व मुसलमानों का पवित्र पर्व है। और इसे शांति से मनाया जाना चाहिए। किसी भी धर्म के पवित्र पर्व के अवसर पर माहौल बिगाड़ने वालों के साथ पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी। अगर कोई भी व्यक्ति माहौल को बिगाड़ने का प्रयास करेगा, अफवाह फैलाने का प्रयास करेगा उसके साथ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
बैठक का संचालन लक्ष्मण पासवान ने किया।
मौके पर संजीत सिंह, संजय निषाद, राजेंद्र प्रसाद महतो आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *