भूली। भूली बी ब्लॉक के निवासियों को विगत कई दिनों से जलापूर्ति की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा था। आमजन की इस पीड़ा को गंभीरता से लेते हुए धनबाद विधायक राज सिंहा ने संबंधित विभागों एवं अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर समस्या के समाधान की दिशा में त्वरित पहल की।
रेलवे के डीआरएम से वार्ता कर जोड़िया नदी का पानी निकलवाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई साथ ही बीसीसीएल प्रबंधन से लगातार संवाद स्थापित कर अपने देखरेख में क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत कराई, जिसके उपरांत क्षेत्र में पुनः जलापूर्ति बुधवार से बहाल हो गई।
मौके पर राज सिंहा ने कहा जनता की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी प्रत्येक समस्या का त्वरित समाधान मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। धनबाद की जनता के विश्वास, सुविधा एवं सम्मान की रक्षा हेतु मैं सदैव समर्पित हूँ।
इस अवसर पर मौसम सिंह, मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता , नीलुकांत नंदन सिन्हा, सत्येंद्र ओझा, ललन मिश्रा, सुमन सिंह, संकट मोचन पांडे , प्रयाग रविदास, मनोज प्रमाणिक, निर्मल प्रधान, मनोज मालाकार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

