@ विजय कुमार
अंडरपास के तकनीकी कार्य पर उठ रहा सवाल
कतरास। बाघमारा प्रखंड के बोआ कला पंचायत में धनबाद गया रेल खंड पर 4 नंबर में बना अंडरपास बरसात के पानी से भर गया। बोआ कला के ग्रामीणों ने धरना देकर धनबाद रेल प्रबंधन से जल निकासी को लेकर मांग की थी। लेकिन रेलवे द्वारा कोई प्रबंधन नहीं किया गया।
शुक्रवार को हल्की बारिश में ही अंडरपास में करीब तीन फिट पानी जमा हो गया।
कई बाइक चालक मजबूती में भींग कर अंडरपास को पार कर रहे। वहीं पानी में गुजरने से कई बाइक बंद पर गया। चालक को बाइक ठेल कर ले जाना पड़ा।
स्थानीय मुखिया भीम लाल रजक ने कहा कि रेल प्रबंधन की स्थिति की गंभीरता से अवगत कराया गया था लेकिन लापरवाही बरती गई। अंडरपास को तकनीकी तौर पर जल निकासी का प्रबंध करना था लेकिन कार्य सही से नहीं हुआ और आम लोगों के लिए यह सुविधा मुसीबत बन है।

