मजदूरों की समस्या का समाधान नहीं तो चक्का जाम आंदोलन होगा – अभिषेक सिंह

Local

@ विजय कुमार

जनता मजदूर संघ बच्चा गुट की सभा में दहाड़े अभिशेष सिंह

असंगठित मजदूरों के हक के लिए होगा आंदोलन

बाघमारा। कतरास के सेन्द्रा बाँसजोड़ा में जनता मजदूर संघ बच्चा गुट की सभा में महामंत्री अभिषेक सिंह ने असंगठित मजदूरों को संबोधित किया। असंगठित मजदूरों की सभा में मजदूरों की समस्या को लेकर अभिषेक सिंह ने प्रबंधन पर दोतरफा नीति अपना कर मजदूरों के शोषण करने का आरोप लगाया।
अभिशेष सिंह ने कहा कि असंगठित मजदूरों के सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। कोयला उत्खनन के बावजूद असंगठित मजदूरों को कोयला आवंटित नहीं होती। आउटसोर्स के माध्यम से कोयला का बंटवारा कर दिया जाता है। मजदूरों को बाँसजोड़ा डंप में कोयला आवंटित नहीं होता। जिससे मजदूरों के सामने भुखमरी जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है।
अभिशेष सिंह ने कहा कि यहां जो भी मजदूर कोयला ढुलाई में लगे हुए हैं उनको सुविधा देने में भी प्रबंधन लापरवाही बरत रहा है। मजदूरों के लिए सेड और पीने योग्य पानी की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए साथ ही कोयला उपलब्ध करा कर स्थानीय बेरोजगार युवकों को रोजगार मुहैया कराने को लेकर प्रबंधन से वार्ता करेंगे। प्रबंधन अगर मजदूरों के समस्या का निदान नहीं करती है तो आंदोलन किया जाएगा। और कोयला डिस्पैच को पूर्ण रूप से रोक दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *