रेलवे अंडरपास में जल जमाव बड़की बोआ के ग्रामीणों ने किया विरोध

Local

@ विजय कुमार

धनबाद रेल प्रबंधन पर लगाया गंभीर आरोप

कतरास। बाघमारा प्रखंड के बड़की बोआ पंचायत अंतर्गत धनबाद गया रेल खंड के 4 नंबर रेलवे अंडरपास में शुक्रवार को बारिश में जल जमाव होने और जल निकासी का प्रबंध नहीं किए जाने से आक्रोशित बड़की बोआ के ग्रामीणों ने रेलवे अंडरपास में धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया।
स्थानीय ग्रामीण दयानंद महतो ने कहा कि धनबाद रेल मंडल द्वारा बनाया गया अंडरपास में अनियमितता बरती गई जिसके कारण जल जमाव होता है। ग्रामीणों ने पूर्व में भी धरना प्रदर्शन कर धनबाद रेल मंडल के प्रबंधक से जल जमाव के समस्या का समाधान करने की गुहार लगाई थी। लेकिन धनबाद रेल प्रबंधन ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। जल जमाव के समस्या निदान के लिए एक मोटर लगाया गया है। लेकिन उचित संचालन के अभाव में शुक्रवार को जल जमाव होने के बाद जल निकासी को लेकर मोटर नहीं चलाया गया।
दयानंद महतो ने बताया कि रेल प्रबंधक को सूचना देने के लिए क्या ग्रामीण बरसात में यही काम करने के लिए बैठेंगे। यह घोर लापरवाही है और इसका ठोस निवारण होना चाहिए।
ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए धनबाद रेल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाया। ग्रामीणों ने अंडरपास निर्माण में अनियमितता बरती गई और मानव कर्मी कम करने और सुरक्षा के लिहाज से अंडरपास का निर्माण किया गया। लेकिन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया अंडरपास स्थानीय ग्रामीणों के लिए सुविधा की जगह मुसीबत साबित हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *