@ विजय कुमार
एक आरोपी शेख शाहबाज चढ़ा पुलिस के हत्थे
महुदा। महुदा थाना अंतर्गत कुलटांड के मुख्य सड़क किनारे झाड़ियों में मिला 65 वर्षीय शेख हलीम की गर्दन कटी लाश का महुदा पुलिस और एस आई टी की टीम ने कांड के बारह घंटा में ही कांड का उद्भेदन कर दिया। रविवार को डीएसपी बाघमारा अजीत कुमार विमल ने प्रेसवार्ता कर कांड के उद्भेदन को लेकर विस्तार से बताया।
अजीत कुमार विमल ने बताया कि शेख हलीम को अपने पुत्र से देखभाल को लेकर शिकायत थी और शेख हलीम अपने संपत्ति से बाहर करने की बात कई बार कही थी। जिससे नाराज होकर शेख हलीम के पुत्र ने साजिश रची और अपने दोस्तों और एक अन्य के साथ मिलकर अपने पिता की हत्या करवा दी।
शनिवार को महुदा पुलिस को सूचना मिली कि गर्दन कटी लाश बरामद हुआ है। शव की पहचान भूरूंगिया के शेख हलीम के रूप में हुई। घटना स्थल से पुलिस ने हत्यारोपी शेख शहजाद का खून लगा टीशर्ट बरामद किया है। वहीं हत्या में प्रयोग किया गया मोटर साइकिल संख्या के एच 10 सीएल 7623 बरामद किया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
कांड संख्या 34/ 2026 के अनुसंधान में गठित एसआईटी में डीएसपी बाघमारा अजीत कुमार विमल, कतरास अंचल के पुलिस निरीक्षक मोहम्मद रुस्तम, महुदा अंचल के पुलिस निरीक्षक रंजीत कुमार, महुदा थाना प्रभारी पवन चंद्र पाठक, भाटडीह ओ पी प्रभारी अनूप कुमार सिंह, मधुबन थाना प्रभारी शुभम कुमार, सोनारडीह थाना प्रभारी दिलीप पाल, धर्माबांध ओ पी प्रभारी धीरज कुमार, कपूरिया थाना प्रभारी अमृता खलखो के साथ कमलेश कुमार, अब्दुल कलाम अंसारी, विनोद कुमार सिंह, बाबू लाल मुर्मू, राजेंद्र उरांव शामिल थे।

