स्कॉट एंड गाइड प्रशिक्षण का भव्य समापन

Local


भूली। भूली शिवपुरी स्थित मनीष मेमोरियल विद्यालय में स्कॉट एंड गाइड प्रशिक्षण शिविर का सोमवार को समापन किया गया। प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले छात्रों ने अपने कौशल से मन मोह लिया।
स्कॉट एंड गाइड प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में बतौर अतिथि श्रीमती शकुंतला देवी एजुकेशनल सोसाइटी के नीरज शर्मा, पूर्व पार्षद अशोक यादव, वार्ड 15 की पार्षद रेमा सिंह, पार्षद प्रतिनिधि बृजेश कुमार आदि का पुष्प गुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर श्रीमती शकुंतला देवी एजुकेशनल सोसाइटी के नीरज शर्मा ने कहा कि विद्यालय स्तर पर स्कॉट एंड गाइड का प्रशिक्षण छात्रों के मनोबल को बढ़ाएगा। यह मानसिक और शारीरिक मजबूती के साथ मस्तिष्क को सुदृढ़ करता है। ऐसे प्रशिक्षण से छात्रों को लाभ होगा।
मनीष मेमोरियल स्कूल के प्राचार्य मुन्ना सिंह ने कहा कि छात्रों के शिक्षण कार्य के साथ खेल कूद के माध्यम से मानसिक दक्षता बढ़ाने और शारीरिक शक्ति के साथ मानसिक शक्ति को सुदृढ़ करने के लिए स्कॉट एंड गाइड प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था। शिविर में भाग लेने वाले छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *