भूली ओ पी में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक

Local

भूली। भूली ओपी परिसर में रविवार को ओपी प्रभारी विश्वजीत ठाकुर की अध्यक्षता में मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक की गई । बैठक में ओपी प्रभारी विश्वजीत ठाकुर ने लोगों से मोहर्रम पर्व शांति एवं शौहर्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। वहीं विश्वजीत ठाकुर ने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार का अफवाह या भ्रामक सामग्री पोस्ट करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। किसी भी व्यक्ति को माहौल बिगाड़ने नहीं दिया जाएगा। अगर कोई माहौल बिगाड़ने का प्रयास करेगा, अफवाह या भ्रामक प्रचार करेगा तो पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी।
संचालन मानस रंजन पॉल ने किया।
मौके पर पार्षद इम्तियाज अंसारी, मोहम्मद सद्दाम हुसैन , सीता राणा, शाहीना बानो, पूर्व पार्षद रंजीत कुमार उर्फ बिल्लू, मनमोहन सिंह, सरजू सिंह, प्रवीण कुमार, मोहम्मद गुलाम सरवर, वशिष्ट पांडे, मोहम्मद शकील , केदार पासवान, सुमेश कुमार साव उर्फ गामा,अनिल साव, मोहम्मद इमरान, महफूज आलम, आदि उपस्थित हुए।
इस अवसर पर भूली ओपी के एएसआई , हरि प्रकाश मिश्रा, अखिलेश बैठा, जोसफिना हेम्ब्रम, दीपक कुमार ,रंजीत प्रसाद मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *