धनबाद के विकास के प्रति जुझारूपन की उम्मीदें संजीव सिंह के माध्यम से परिलक्षित होगी – जितेन्द्र कुमार

Local

धनबाद। नव संकल्प मंच और श्री श्री राम नवमी पूजा समिति आजाद नगर के संयुक्त तत्वावधान में नव निर्वाचित धनबाद महापौर का अभिनंदन उनके आवास सिंह मेंशन पहुंचकर किया गया। अभिवादन स्वीकार करने के बाद संजीव सिंह ने कहा आज धनबाद नगर निगम को उनसे जो अपेक्षा है उसके लिए स्वयं मै तैयार हूं। धनबाद नगर निगम के क्षेत्रों में विकास की गति के लिए पूरी व्यवस्था तैयार है। 55 वार्डो में वार्डवाइज समस्याओं के सर्वे के साथ उसके निराकरण के लिए कार्य को गति प्रदान करने के लिए धनबाद के महापौर संजीव सिंह ने अपनी प्रतिबद्धता और संकल्पिता दोहराई। संजीव सिंह ने कहा जनता ने जिस उम्मीदों से उन्हें चुना है उसे धूमिल नहीं होने देंगे। व्यवस्था और जनता से सीधा संवाद बराबर बना रहेगा। 55 वार्ड की जनता मेरा परिवार का अंग है उन्हीं किसी भी तरह की अगर परेशानी होगी वह मेरी परेशानी होगी। आम लोगों से निवेदन किया कि आप सभी मेरा साथ बराबर दीजिए मैं धनबाद को विकसित धनबाद बनाऊंगा। हमारा धनबाद स्वच्छ, सुंदर और विकसित धनबाद होगा। संजीव सिंह ने नव संकल्प मंच भूली नगर धनबाद को धन्यवाद किया और कहा सामाजिक संस्था की पहचान उनके कार्य होते हैं और हर सकारात्मक कार्य नई दिशा और दशा तय करती है। साथ ही श्री श्री राम नवमी पूजा समिति आजादनगर के द्वारा दिए गए आमंत्रण को स्वीकार करते हुए कहा रामनवमी के दिन आजादनगर आकर लोगो को प्रभु राम के संदेश को जरूर बताऊंगा। इस मौके पर नव संकल्प मंच भूली नगर के मुख्य संरक्षक नील कांत नंदन सिन्हा संरक्षक सरजू सिंह, राजू हरि, सरजू सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष राणा दत्ता, सचिव जितेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष मानस रंजन पाल, मन्नू हरि, जितेंद्र सिंह, राजेश कुमार सिंह उर्फ राजू सिंह, सौरव सिन्हा, अजय कुमार चौधरी उर्फ गुड्डू चौधरी, सूरज पासवान, विरु पासवान, आर के प्रसाद इत्यादि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *