@ विजय कुमार
मुवावजा की मांग को लेकर घंटों रोड जाम
चालक हिरासत में
बाघमारा। कतरास थाना अंतर्गत राजगंज बोकारो फोर लेन रोड में कतराए कॉलेज के समीप ट्रेलर के चपेट में आने से भट्ट मुड़ना निवासी 21 वर्षीय विवेक उर्फ सागर गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई।
विवेक उर्फ सागर गुप्ता अपने बाइक जेएच 10 सीई 8727 से जा रहा था तभी ट्रेलर संख्या जेएच 02 बी एस 4060 से टक्कर हो गई। घटना में विवेक उर्फ सागर गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गया।
स्थानीय लोगों के तत्परता से ट्रेलर का चालक पकड़ा गया जिसे स्थानीय लोगों ने कतरास पुलिस के हवाले कर दिया
घटना में विवेक उर्फ सागर गुप्ता के मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने राजगंज बोकारो मार्ग को जाम कर दिया। कतरास पुलिस ने लोगों को समझाया और सरकार से उचित मुवावजा दिलाने का भरोसा दिया जिसके बाद लोग शांत हुए।
कतरास पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया।

