धनबाद। श्रीराम नवमी के अवसर पर नारी शक्ति जन सुविधा केंद्र की केंद्रीय अध्यक्ष लक्ष्मी ने बधाई देते हुए कहा कि श्रीराम सकारात्मक ऊर्जा के श्रोत हैं, राक्षसी वृत्ति को नाश करने वाले हैं। विष्णु के सातवें अवतार भगवान श्रीराम के जन्म उत्सव रामनवमी के पावन अवसर पर धनबाद वासियों को ढेरों शुभकामनाएं।
लक्ष्मी देवी ने कहा कि सत्य के लिए सत्य के साथ चलते हुए समाज में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाहक बन समाज में सुख शांति सौहार्द की स्थापना का कामना करें। श्रीराम का आशीर्वाद से जीवन में सुख शांति समृद्धि सौहार्द का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

