धनबाद। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर धनबाद नगर महिला कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष पूनम देवी ने महिला दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि समाज निर्माण में महिलाओं की भूमिका आर्थिक और राजनीतिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण रहा है। आज महिलाएं अपने अधिकार के लिए जागृत हो रही हैं लेकिन महिलाओं की हिस्सेदारी आज भी कम है। जरूरत है कि महिलाओं को जागरूक किया जाय। घर से बाहर तक उन्हें वहां सम्मान मिले जो उनका हक है।

