@ विजय कुमार
बाघमारा। आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव अमरदीप महतो ने रामकनाली ओपी के नई प्रभारी आलिशा अग्रवाल से मुलाकात कर गुलदस्ता देकर स्वागत किया। साथ ही आजसू पार्टी केंद्रीय सचिव अमरदीप महतो के नेतृत्व में अवैध खनन के खिलाफ ज्ञापन सौंपा।
केंद्रीय सचिव अमरदीप महतो ने कहा कि प्रशासन से मांग करते हैं कि रामकनाली ओ पी के अंतर्गत जितने भी अवैध खनन हो रहा है उसे बंद किया जाए। अवैध कोयला खनन के वजह से परिवार, गांव , उजड़ रहा है कुछ दिन पूर्व ही सोनारडीह ओ पी के अंतर्गत टंडाबाड़ी बस्ती में भू- धसान हुई थी यह अवैध कोयला खनन के कारण टंडाबाड़ी बस्ती पूरी तरह उजड़ गया अब दूसरा जगह अस्थाई रूप में बसाया जा रहा है जहां भी अवैध कोयला खनन हो रहा है वहां गांव, परिवार उजड़ रहा है और रात होते ही असामाजिक तत्वों के लोग का जमावड़ा हो रहा है जिससे आम जनमानस असहज महसूस कर रही है एवं राजस्व का भारी क्षती हो रहा है। अवैध कोयला खनन बंद नहीं होता है तो आजसू पार्टी आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा ।
इस अवसर पर आजसू पार्टी के नगर अध्यक्ष नवदीप गुप्ता, सोनू कुंभकार, उपेंद्र विश्वकर्मा ,प्रेम चौहान, अर्जुन भुइया, विकास कुमार आदि उपस्थित थे।

