@ विजय कुमार
बस्ती का घेराबंदी कर धरना पर बैठे
बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने दिया साथ
जीएम से वार्ता उपरांत शांत हुए ग्रामीण
बाघमारा। बाघमारा प्रखंड के हरिना बस्ती के ग्रामीणों का बिजली संकट को लेकर आक्रोश फूट पड़ा। शनिवार को ग्रामीणों ने हरिना बस्ती के सभी रास्तों को बंद कर धरना पर बैठ गए। ग्रामीणों के धरना पर बैठने की खबर पर बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो और गीरीडीह सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी धरना स्थल पर पहुंच ग्रामीणों का साथ दिया।
आक्रोशित ग्रामीण घोर बिजली संकट से नाराज थे और बिजली व्यवस्था ठीक करने की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों के मांग पर ब्लॉक टू के महाप्रबंधक कुमार संजीव भी ग्रामीणों से वार्ता करने पहुंचे।
कुमार संजीव और विधायक शत्रुघ्न महतो के साथ ग्रामीणों की वार्ता हुई। जिसमें एक सप्ताह के अंदर बिजली संकट को दूर करने का आश्वासन दिया गया जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए।
वहीं बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने कहा कि ग्रामीणों की मांग जायज है और प्रबंधन ने भी एक सप्ताह का समय लेकर समस्या दूर करने का आश्वासन दिया है। जनहित में जो भी कदम उठाना होगा हम ग्रामीणों के साथ हैं।
वहीं ब्लॉक टू के महाप्रबंधक कुमार संजीव ने कहा कि ग्रामीणों का तरीके संवैधानिक नहीं था। रास्ता बंद कर धरना देना सही नहीं है। बिजली मूलभूत सुविधा के अंतर्गत आता है। बिजली व्यवस्था ठीक हो इसके लिए प्रयास करेंगे।

