मानवाधिकार सहयोग संघ एडीसीए की प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्न
भूली। भूली बी ब्लॉक संत जोसेफ चिल्ड्रेन स्कूल प्रांगण में मानवाधिकार सहयोग संघ एडीसीए की प्रदेश स्तरीय बैठक झारखंड प्रदेश अध्यक्ष डॉ बालेशवर प्रसाद कुशवाहा की अध्यक्षता में किया गया।
बैठक में मानवाधिकार सहयोग संघ एडीसीए के 26 दिसंबर को स्थापना दिवस मनाने पर चर्चा की गई। संघ के मजबूती को लेकर प्रदेश व जिला स्तर पर प्रभारी नियुक्त किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए डॉ बालेशवर प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि संघ को मजबूत करने के साथ मानव अधिकार की रक्षा के लिए सजग होने व जागरूक करने की जरूरत है। संचालन जगदीश प्रसाद राय ने किया। धन्यवाद ज्ञापन अरुण कुमार ने किया।
मौके पर किरण चौहान, श्याम सुंदर राउत, प्रदीप कुमार पांडे, रूपेश कुमार, चंचल कुमार सिंहा, उपेन्द्र कुमार, सुरेंद्र यादव, कपिल देव राम, विजय शर्मा, सन्नी राज कुमार, सीमा कुमारी सिंहा, भारती कुमारी, मुन्नी खातून, अरुण कुमार, उत्तरा सिंहा, मनोज कुमार विश्वकर्मा, माला कुमारी, सरिता देवी, अफजल अहमद, अरुण कुमार चौबे, विक्रम कुमार वर्मा आदि शामिल थे।

