परिजन का रो रो कर बुरा हाल
कतरास। कतरास थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुआ पंचायत के अंबेडकर नगर में बुधवार की रात मामूली बात पर एक भाई ने अपने सहोदर बड़े भाई को चाकू मार दिया। इलाज के दौरान बड़े भाई की मौत हो गई।
पूरा मामला अंबेडकर नगर में तेजुआ भुइयां के साथ घटी। तेजुआ भुइयां का छोटा भाई दीपक भुइयां उर्फ छपरा बुधवार की रात शराब के नशे में तेजुआ भुइयां के साथ गाली गलौज किया। जब तेजुआ भुइयां ने मना किया तो दीपक भुइयां उर्फ छपरा ने चाकू निकाला और तेजुआ भुइयां पर वार कर घायल कर दिया। इसी दौरान बीच बचाव करने पहुंच नरेश कुमार को भी चाकू से वार कर घायल कर दिया।
चाकूबाजी की घटना में तेजुआ भुइयां की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं नरेश कुमार का इलाज चल रहा है।
चाकूबाजी की घटना में तेजुआ भुइयां की मौत के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
तेजुआ भुइयां की पत्नी ने घटना को लेकर बताया कि दीपक भुइयां उर्फ छपरा नशे के हालत में गाली गलौज कर रहा है। जब उसे मना किया गया तो चाकू से मार दिया।
घटना की सूचना कतरास पुलिस को दी गई । जिसके बाद मौके पर पहुंची कतरास पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और घटना की जानकारी ली। आरोपी दीपक भुइयां उर्फ छपरा घटना के बाद फरार हो गया। कतरास पुलिस घटना की जांच कर कार्रवाई करने और आरोपी को जल्द पकड़ने की बात कह रही है।

