भूली। सी ब्लॉक में कांग्रेस नेता बजेंद्र सिंह, पूर्व पार्षद अशोक यादव, बृजेश कुमार, मनोज सिंह, सोनू सिंह, संतोष सिंह, अशोक सिंह, शंकर सिंह, सरजू सिंह, सरयू शर्मा, डॉ बालेशवर प्रसाद कुशवाहा , संतोष सिंह, शैलेश सिंह आदि ने बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
वहीं ए ब्लॉक में बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती विजय उत्सव के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर वीर कुंवर सिंह के प्रतिमा पर अतिथियों एवं गणमान्य लोगों ने माल्यार्पण कर देश की रक्षा का संकल्प लिया।
ए ब्लॉक में आयोजित समारोह में मुख्य रूप से कांग्रेस नेत्री अनुपमा सिंह, रणविजय सिंह, जनता मजदूर संघ के महामंत्री सिद्धार्थ गौतम, धनबाद जिला परिषद की अध्यक्ष शारदा सिंह, अवध नारायण प्रसाद, उदय सिंह, भूली ओपी प्रभारी विश्वजीत ठाकुर , नीलूकांत सिन्हा, राजू प्रसाद हरि, पूर्व पार्षद अशोक यादव , पार्षद इम्तियाज अंसारी समेत अन्य लोगों ने बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। समारोह को संबोधित करते हुए अनुपमा सिंह ने कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के एक महान योद्धा थे इन्होंने देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद कराने के लिए मरते दम तक युद्ध किया।
रणविजय सिंह ने कहा कि साहस, शौर्य और वीरता के प्रतीक बाबू वीर कुंवर सिंह ने अपने पराक्रम से 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के युद्ध में अंग्रेजों को छक्के छुड़ा दिया।
सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि देश में राजपूतों का गौरवशाली इतिहास रहा है देश की रक्षा के लिए राजपूतो ने अपने प्राणों की आहुति दी है आने वाली पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।
शारदा सिंह ने कहा की बाबू वीर कुंवर कुंवर सिंह देश के महान सपूत थे आजादी के लिए उन्होंने मरना पसंद किया पर अंग्रेजों के आगे झुकना पसंद नहीं किया।
समारोह की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष भोला सिंह संचालन मानस रंजन पाल एवं धन्यवाद ज्ञापन मनोज सिंह ने किया।

