भारतीय राजपूताना सेवा संगठन का मिलन समारोह संपन्न

Local

धनबाद। भारतीय राजपूताना सेवा संगठन धनबाद जिला इकाई का राजपूत मिलन समारोह का आयोजन रविवार को लुंबी सर्कुलर रोड स्थित विवाह भवन में भव्य तरीके से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुवात अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अतिथियों का पुष्प गुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल सिंह सिकरवार ने अपने संबोधन में राजपूत परिवारों के एक विचार सूत्र में बांधने पर बल देते हुए कहा कि समाज में राजपूत समाज अपने दृढ़ विचारों , शक्ति और सामर्थ के लिए जाना जाता है जिसे मजबूत करने की जरूरत है।
कार्यक्रम को राणा मनीष सिंह, उदय प्रताप सिंह, अनंत नाथ सिंह, सकलदेव सिंह , मुकेश कुमार सिंह, गजेंद्र सिंह आदि ने संबोधित किया।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से नीरज सिंह गजेन्द्र सिंह, अमरेंद्र सिंह , बिनोद सिंह , दर्शन सिंह, अजय सिंह अशोक सिंह, जय शंकर सिंह , चन्दन सिंह , संतोष सिंह, बिमलेश सिंह , संतोष सिंह , अभिषेक सिंह उर्फ़ बबलू सिंह, प्रवीण सिंह , पप्पू सिंह, राजू सिंह, मिथलेश सिंह, सरजू सिंह, रेखा सिंह , दया रानी सिंह , प्रियंका सिंह, वंदना सिंह , सविता सिंह , जया सिंह, कुणाल सिंह, विकास कुमार आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *