दीपू चंद्र दास की बांग्लादेश में निर्मम हत्या को लेकर निकाला कैंडल मार्च

Local

विश्व मानवाधिकार संगठन के लिए बांग्लादेश बना चुनौती

बाघमारा। बांग्लादेश में विगत दिनों दीपू चंद्र दास की निर्मम हत्या की घटना के विरोध में मंगलवार को कतरास के श्यामडीह से दर्जनों युवाओं ने कैंडल मार्च निकाला और पूरे क्षेत्र का भ्रमण करते हुए भगत सिंह चौक पहुंचे । इस दौरान युवाओं ने बांग्लादेश मुर्दाबाद, बांग्लादेश होश में आओ का नारा देते हुए भारत सरकार से आग्रह किया कि जल्द से जल्द इस पर कार्रवाई करें जिससे दीपू चंद्र दास को न्याय मिल सके ।
इस अवसर पर विशाल महतो ने खान कि दीपू चंद्र दास की हत्या एक़ व्यक्ति की मौत नहीं है बल्कि हिंदू समाज पर हमला है और यह विश्व मानवाधिकार संगठन के लिए चुनौती है। केंद्र सरकार कड़ा कदम उठाए। देश आपके साथ खड़ा है।
वहीं प्रेम राय ने बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास की हत्या की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह हिंदू समाज पर हमला है जिसकी जितनी निंदा की जाय उतनी कम है। दोषियों को सजा मिले और दीपू चंद्र दास को न्याय मिलना चाहिए।
कैंडल मार्च में धनंजय महतो , निखिल सिंह, संजय सिंह, घनश्याम ठाकुर, दीपक ठाकुर, करण सिंह , संजीत सिंह के अलावे कई अन्य युवा इस कैंडल मार्च में शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *