वार्ड नंबर 17 पार्षद प्रत्याशी जितेंद्र कुमार का चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

Local


भूली। धनबाद नगर निगम चुनाव 2026 में वार्ड नंबर 17 के पार्षद प्रत्याशी जितेंद्र कुमार ने पासवान चौक आजाद नगर में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया।
जितेंद्र कुमार ने प्रेस प्रतिनिधि को संबोधित करते हुए कहा कि वार्ड नंबर 17 में सभी आपस मे भाई हैं और यह कार्यलय वार्ड की जनता का है वार्ड की जनता को आगे बढ़ाने के लिए आग्रह करता हूं कि सभी मिलकर वार्ड को आदर्श वार्ड बनाने की परिकल्पना की सोंच को पूरा करें।
इस मौके पर मुकेश लाल यादव ने कहा कि जितेंद्र कुमार समाज के शिक्षित और जुझारू प्रत्याशी हैं इनको इस बार बल्ला छाप पर अपना अपना मत देकर वार्ड को आदर्श वार्ड बनाने का काम करें।

वही बबलू फरीदी ने कहा वार्ड नंबर 17 सभी वर्गों का मिला जुला वार्ड है इस वार्ड के लिए जितेंद्र कुमार लगातार लगे रहते हैं जो इस वार्ड का विकास कर सकते हैं इनको इस बार मौका दीजिए।
हुस्ना बानो ने कहा कि विकास की रफ्तार बढ़ानी है तो जितेंद्र कुमार को इस बार मौका दीजिए।
पंकज कुमार सिंह ने कहा कि जितेंद्र कुमार प्रतिभा के खोज है जो इस वार्ड के लिए सौभाग्य है इस वार्ड की विकास के लिए जितेंद्र कुमार को मौका देने का काम करें। शंकरदयाल सिंह ने कहा वर्षों वर्षों से जो समाज के साथ जुड़ा अगर है तो जितेंद्र कुमार है इस बार इनको वार्ड नंबर 17 से मौका देकर जीत का माला पहनाने का काम करें।


नौशाद रिजवी ने कहा न कोई जात न कोई पात बस वार्ड नंबर 17 का विकास यह संभव जितेंद्र कुमार ही कर सकते है। जितेंद्र कुमार वर्षों वर्षों से समाज के लोगों के साथ कार्य कर रहे हैं। जनता की सुख दुख में भागीदार बनना इनकी सोच है जो इनको पहचान बनाती है।
विजय नंद, मेघु नंद महतो ने कहा वार्ड के विकास के लिए स्थानीय जन प्रतिनिधि से लेकर सरकार की योजनाओं, भारत सरकार के मद तक हमेशा गुहार लगाते रहते हैं। इनकी सोच वार्ड में बड़ी बड़ी योजनाओं को लेकर आना है। मनोज कुमार सिन्हा का कहना है जितेंद्र कुमार की योजना शिक्षा, स्वास्थ्य, युवा स्वालंबन, महिला स्वालंबन , कुटीर उद्योग को प्रोत्साहन जैसी योजनाओं को वार्ड में लेकर आने की है। जितेंद्र कुमार को इस बार वार्ड में मौका दें।
बाल्मीकि सिंह ने कहा जितेंद्र कुमार दूरदर्शी सोच के साथ वार्ड का विकास कर सकते हैं।
गुड्डू चौधरी ने कहा इस बार प्रतिभा के धनी जितेंद्र कुमार को वार्ड नंबर 17 में चुने । जितेंद्र कुमार वार्ड में विकास ला सकते हैं।


कृष्ण मंदिर कमिटी के राकेश यादव, जय प्रकाश सिंह, सतेन्द्र कुमार , संजय पंडित ने कहा वार्ड का समग्र विकास जितेंद्र कुमार ही कर सकते हैं।
प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि जितेंद्र कुमार के पास वर्षों का अनुभव ही वार्ड के विकास की ओर ले जायेगा।
शिव शक्ति मंदिर कमिटी के संजय चौधरी , महेंद्र शर्मा, सूरज पासवान ने कहा इस बार जितेंद्र कुमार को अपना अपना मत देने का काम करें। वहीं श्री श्री बजरंग बली मनोकामना मंदिर कमिटी के राज कुमार श्रीवास्तव, कार्तिक साव, अमन पंडित ने कहा जितेंद्र कुमार का साथ वार्ड नंबर 17 का विकास। राम जानकी मंदिर कमिटी उमा तिवारी , सूरज साव ने कहा वार्ड की जनता इस बार जितेंद्र कुमार को मौका देने का काम करें।
आजादनगर नीचे मोहल्ला से बबला ने कहा इस बार जितेंद्र कुमार को मौका देने का काम करें। इस चुनावी कार्यालय के उद्घाटन में श्री यादव, राजेंद्र वर्मा, कुणाल रंजन, विष्णु सिंह, सूरज झा, द्वारिका यादव, मुखलाल भगत, बैजनाथ पंडित, कपिल साव, केदार पासवान, राम लाल पंडित, विकास सिं, हरेंद्र यादव , मिट्ठू , लक्ष्मण पासवान, संतोष कुमार , कोल्हा शर्मा, शमशेर, चुन्नू पंडित, अब्दुल गफ्फार, अजय पासवान, गुलाम सरवर, शंभू पासवान, नीरज पासवान, राजेश रजक, अवधेश पांडे, वीरेंद्र पासवान, जुम्मन , आकाश यादव, अमन पासवान, अभिषेक कुमार, कुश कुमार, दीपक शर्मा, राजू कुमार इत्यादि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *